धर्मशाला— हरे-भरे जंगलों से भरपूर हिमाचल देश में उत्तम राज्य है। शांत और साफ-सुथरा पर्यावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। गुरुवार को धर्मशाला पहुंचे कर्नाटक सरकार के परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी और कर्नाटक के एसआरडीएल के अध्यक्ष के. राजुराव ने हिमाचल को पर्यावरण की दृष्टि से उत्तम राज्य कहा है। वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने रामालिंगा रेड्डी तथा के. राजुराव का स्वागत किया। इस दौरान वन निगम उपाध्यक्ष ने उनके साथ वन संरक्षण सबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कर्नाटक के परिवहन मंत्री और अध्यक्ष ने हिमाचल में हरे-भरे जंगलों और स्वच्छ वातावरण को कायम रखने के लिए प्रदेश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरे-भरे जंगलों से भरपूर हिमाचल प्रदेश पर्यावरण की दृष्टि से सारे देश में उत्तम है। उन्होंने कहा कि जंगल पर्यावरण को दूषित होने से बचा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मानवीय जीवन के लिए भी लाभदायक है। श्री पठानिया ने हिमाचल प्रदेश के जंगलों को हरा-भरा रखने, ईको-टूरिजम के दायरे में पौंग डैम, वर्ड सेंक्चुरी के और वुल्वर प्रजाति के पक्षियों के संरक्षण बारे विचार-विमर्श किया।